फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, RTO Issue Advisory, Hot Wave

Srinagar News: कश्मीर में भीषण गर्मी, आरटीओ की लोगों को कार्यालय न आने की सलाह

विज्ञापन
Srinagar, RTO Issue Advisory, Hot Wave
- व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की, शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9622002432 जारी, 48 घंटे के भीतर होगा समाधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कश्मीर ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। आरटीओ ने अपील की है कि लोग इस भीषण गर्मी में कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचें। लोगों के लिए विभाग ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन सुविधा की शुरुआत की है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) काजी इरफान की ओर से जारी नोटिस के अनुसार मौजूदा गर्म मौसम के कारण जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, लोग आरटीओ कार्यालय में न आएं। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी सहायता की आवश्यकता है, कोई शिकायत दर्ज करानी है या आरटीओ से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाना है तो वे अपनी पूरी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 96220-02432 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यालय ने जनता को आश्वासन दिया है कि इस व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त होने वाली सभी समस्याओं को 48 घंटे के भीतर हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। यदि किसी मामले में अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेजों की आवश्यकता होगी तो आवेदकों को व्हाट्सएप पर ही संदेश के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ ने इस चुनौतीपूर्ण मौसम में आम जनता से इस व्हाट्सएप सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने और कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न लगाकर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed