{"_id":"6a4d60809afbf43eb300b973","slug":"srinagar-rauf-cleaness-drive-kelar-youth-peoples-praise-srinagar-news-c-10-1-agr1010-955671-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दक्षिण कश्मीर के केलर का युवक पाच साल से चला रहा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दक्षिण कश्मीर के केलर का युवक पाच साल से चला रहा सफाई अभियान
विज्ञापन
शोपियां का रऊफ। संवाद
- फोटो : samvad
- इमरल्ड एलिगेंस किताब से छिपे पर्यटन स्थलों को भी दे रहे पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन की मिसाल पेश करते हुए दक्षिण कश्मीर के जिले के केलर निवासी एक युवा पिछले पांच साल से पर्यटन स्थलों की सफाई में जुटा है। केलर के रऊफ नाम के इस युवक ने अपने स्तर पर इलाके के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान शुरू किया है।
पर्यटकों द्वारा फैलाए गए कचरे को वह नियमित रूप से साफ करते हैं। उनकी मेहनत की स्थानीय लोगों, पर्यटकों और पर्यावरण प्रेमियों ने सराहना की है। सफाई के साथ-साथ रऊफ ने दक्षिण कश्मीर के अनदेखे पर्यटन स्थलों को दुनिया के सामने लाने के लिए इमरल्ड एलिगेंस नाम की किताब भी लिखी है। इस किताब में क्षेत्र के खूबसूरत बुग्याल, साफ-सुथरे नजारे और उन छिपे हुए पर्यटन स्थलों का जिक्र है जो अब तक सरकारी पर्यटन नक्शे से बाहर थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन पर निर्भर लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
रऊफ का कहना है कि सफाई सिर्फ सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक को पर्यावरण बचाने और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभानी चाहिए। उनके अनुसार आज के समय में पर्यावरण सुरक्षा और पारिस्थितिकी पर्यटन प्राथमिकता बन गए हैं। खास बात यह है कि शुरू में कुछ ही स्वयंसेवकों से शुरू हुआ यह अभियान अब बड़े स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लोगाें समेत वरिष्ठ नागरिक भी इसमें शामिल हो रहे हैं और युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। अभियान में शामिल लोगों ने इसे कश्मीर की प्राकृतिक विरासत को बचाने का सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और लोग आगे आकर ऐसे अभियानों का हिस्सा बनेंगे और समाज को स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाएंगे।