{"_id":"699cb167adb1a03bc00324c7","slug":"srinagar-raja-ajaj-bjp-leader-condemded-suspension-of-deo-srinagar-news-c-10-jmu1052-843483-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुख्य शिक्षा अधिकारी के निलंबन की भाजपा ने की कड़ी आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुख्य शिक्षा अधिकारी के निलंबन की भाजपा ने की कड़ी आलोचना
विज्ञापन
बांदीपोरा। भाजपा के गुरेज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजा एजाज ने मुख्य शिक्षा अधिकारी बांदीपोरा के निलंबन को लेकर सोमवार को मौजूदा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निलंबन सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है जिससे गुरेज घाटी के गरीब और वंचित छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संबंधित अधिकारी ने उन शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजने का आदेश दिया था जिन्हें कथित रूप से नियमों के विरुद्ध कार्यालयों में अटैच किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इसी कार्रवाई के बाद अधिकारी को निलंबित किया गया। राजा एजाज ने कहा कि जो अधिकारी अनियमितताओं के खिलाफ कदम उठाते हैं उन्हें ही सजा दी जा रही है। संवाद