फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Property Seized, Drug Smuggling, Kupwara, Karnah

Srinagar News: टीटवाल, करनाह में नशा तस्करी के मामले में जमीन जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Property Seized, Drug Smuggling, Kupwara, Karnah
कुपवाड़ा। पुलिस ने करनाह के सीमारी निवासी गुलाम मुस्तफा मुगल की चार कनाल और आठ मरला जमीन को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी करनाह पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में शामिल है। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त संपत्ति अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से होने वाली कमाई से खरीदी गई थी। सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ड्रिंगला टीटवाल में सर्वे संख्या 491 और 492 के तहत आने वाली जमीन को आधिकारिक तौर पर जब्त कर लिया। सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना उक्त संपत्ति के संबंध में कोई भी बिक्री, हस्तांतरण, पट्टा या किसी तीसरे पक्ष का कोई भी अधिकार नहीं बनाया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed