फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Property Seized, Drug Smuggler, Tanmarg

Srinagar News: टंगमर्ग में कुख्यात नशा तस्कर की 30 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Srinagar, Property Seized, Drug Smuggler, Tanmarg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। नशे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पुलिस ने टंगमर्ग में नशा तस्करी के एक आरोपी की संपत्ति कुर्क की। पुलिस के मुताबिक कुख्यात नशा तस्कर जाहिद अहमद मीर निवासी चेकथन चनपोरा निवासी की करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के तहत कुर्क की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ टंगमर्ग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि यह प्रॉपर्टी नशे के अवैध कारोबार से कमाए पैसों से बनाई गई है। पुलिस ने कार्रवाई से पहले राजस्व रिकॉर्ड, आय का ब्यौरा, स्थानीय लोगों के बयान और बैंक लेन-देन की गहन जांच की। जांच में साफ हुआ कि आरोपी के बैंक खातों में हुई लेन-देन उसकी घोषित आय से मेल नहीं खाती।
विज्ञापन

इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने दोहराया कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। नशा तस्करी में शामिल लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed