फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Property Attach, Drug Smuggling, Anantnag Police

Srinagar News: नशे के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई, 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Property Attach, Drug Smuggling, Anantnag Police
अनंतनाग में जप्त की नशा तस्करी के आरोपी की संपत्ति। स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में जारी नशे के खिलाफ युद्ध में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। नशा तस्करी के एक आरोपी की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत बशीर अहमद मीर और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये लोग डूनीपोरा संगम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में यह खुलासा हुआ कि इस परिवार ने अपनी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों के मुकाबले कहीं ज्यादा चल और अचल संपत्ति जमा कर ली थी। जांच में यह भी साबित हुआ कि ये संपत्तियां परिवार के सदस्यों के संयुक्त स्वामित्व में थीं और संदेह है कि इन्हें नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से होने वाली कमाई से खरीदा गया था। जांच में परिवार के कई आपराधिक इतिहास सामने आए जिनमें थाना बिजबिहाड़ा में दर्ज एफआईआर शामिल है। इसमें बशीर अहमद मीर से 58.90 किलो पोस्त बरामद की गई थी। एक अन्य मामले में बशीर अहमद मीर से 500 ग्राम चरस बरामद हुई थी। एक अन्य एफआईआर के मुताबिक गुल मोहम्मद मीर (बशीर के पिता) से 1.100 किलो चरस बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि डूनीपोरा संगम स्थित दो-मंजिला मकान, एक नया बना घर, एक व्यावसायिक इमारत (मुस्कान रेस्टोरेंट), संगम नैना क्षेत्र में स्थित लगभग 211 मरला जमीन, हुंडई क्रेटा गाड़ी को जब्त किया गया जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 6.5 करोड़ है।
कुलगाम में आरोपी तस्करों से 60 लाख की जमीन वापस ली


कुलगाम। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत चल रहे अभियान की कड़ी में कुलगाम पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस थाना कुंड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ओरियल गांव में कुल पांच कनाल कहचराई (चरागाह) जमीन वापस ले ली। वापस ली गई इस कहचराई जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 60 लाख है। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई जो नशा तस्करों के अवैध ढांचे और वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने के लगातार प्रयासों का एक हिस्सा है।

एसएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी ने पुलिस के पक्के इरादे को दोहराते हुए कहा कि नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, ऐसी गतिविधियों से जुड़ी सभी अवैध संपत्तियों, कब्ज़ों और अपराध से अर्जित धन की पहचान की जाएगी और कानून के अनुसार उनसे निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed