फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Posibillity of Land Slide, Baramulla And Kupwara

Srinagar News: आज बादल छाए रहेंगे, बारामुला और कुपवाड़ा में हिमस्खलन की आशंका

विज्ञापन
Srinagar, Posibillity of Land Slide, Baramulla And Kupwara
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। ईद-उल-फितर पर शनिवार को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि बादल छाए रहेंगे। वहीं बारामुला और कुपवाड़ा में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई है। इससे मौसम खुशगवार बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम में सुधार शुरू होने की संभावना है। ईद के दिन मौसम के ज्यादातर शुष्क रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। वहीं अगले 24 घंटों में बारामुला और कुपवाड़ा में 2600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मध्यम खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार 21-25 मार्च को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, 23 मार्च को कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 26-28 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) हो सकती है। 29-31 मार्च को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी का एक और दौर आ सकता है।



21 मार्च से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। कुछ जगहों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रतिघंटा) और ओलावृष्टि की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 21 मार्च से अपने सभी खेती के काम फिर से शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed