{"_id":"6ae10a7f3d7cfac5cb0c5777","slug":"srinagar-chief-secretary-atal-dullu-oath-of-bribe-free-work-culture-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1049665-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता जागरूकता सप्ताह : मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता जागरूकता सप्ताह : मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन
बैठक के दौरान अटल डुल्लू। स्रोत प्रशासन
- भ्रष्टाचार के खिलाफ ''जीरो टॉलरेंस'' का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में नागरिक सचिवालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने प्रशासनिक सचिवों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस वर्ष यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ''समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा'' (प्रोबिटी फॉर प्रोस्पेरिटी) विषय के तहत मनाया जा रहा है।
शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और पेशेवर नैतिकता के उच्चतम मानकों का पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता लोक प्रशासन की आधारशिला होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ा अवरोधक है, जिससे निपटने के लिए सरकार, नागरिकों और निजी संस्थानों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी विभागों को जवाबदेही तंत्र को मजबूत करने, पारदर्शी सेवाएं सुनिश्चित करने और जन शिकायतों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अटल डुल्लू ने भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की ''जीरो टॉलरेंस''नीति को दोहराते हुए प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को लंबित सतर्कता मामलों की सक्रिय समीक्षा करने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने लोकसेवकों से कानून के शासन को बनाए रखने और हर प्रशासनिक निर्णय में जनहित को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और जवाबदेही की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सप्ताह के दौरान पूरे केंद्र शासित प्रदेश के संभागीय व जिला मुख्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में भी इसी प्रकार के शपथ ग्रहण समारोह और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।