Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Police Issue Advisory, Peoples Follow Rules

नियमों का करें पालन, भ्रामक सूचनाओं से बचें : पुलिस

विज्ञापन
Srinagar, Police Issue Advisory, Peoples Follow Rules
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह नियमों का पालन करें और भ्रामक सूचनाओं से बचें।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक से जुड़ी सलाह, मौसम की जानकारी, इमरजेंसी सूचना और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं समय पर पहुंचाने के लिए मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम भी बनाए गए हैं।
तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर प्रचारित बिना पुष्टि किए गए संदेशों से बचें। पुलिस पूरी यात्रा के दौरान पेशेवर तरीके, सहानुभूति और समर्पण के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें, बताई गई सलाहों का पालन करें और अपनी सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई सहायता सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं। पुलिस श्री अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के संपन्न कराने के अपने पक्के संकल्प को दोहराती है ताकि हर तीर्थयात्री सुरक्षित रूप से यह पवित्र यात्रा पूरी कर सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed