{"_id":"6311cb4c0fbdf3704e10edf0","slug":"srinagar-police-arrested-two-men-blackmail-circulating-woman-private-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: प्राइवेट वीडियो शेयर कर ब्लैकमेल कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: प्राइवेट वीडियो शेयर कर ब्लैकमेल कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Sep 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:52 PM IST
सार
श्रीनगर में प्राइवेट वीडियो शेयर कर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य कश्मीर के श्रीनगर में महिला का प्राइवेट वीडियो शेयर कर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने श्रीनगर के शुंगलीपोरा नूरबाग इलाके के निवासी दानिश माजिद भट और आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे महिला का प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर नियमित रूप से पैसे की उगाही कर रहे थे। आरोपियों ने वीडियो को कुछ स्थानीय लोगों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर भी किया था। पीड़िता के अंकल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को अपने गैजेट्स से वीडियो हटाने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन पर भी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।