{"_id":"69d80da96e484305c101e369","slug":"srinagar-pdp-chief-mehbooba-mufti-kulgam-adressed-rally-srinagar-news-c-10-lko1027-882034-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन शांति जरूर कायम होगी : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन शांति जरूर कायम होगी : महबूबा
विज्ञापन
कुलगाम में महबूबा मुफ्ती। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीडीपी अध्यक्ष बोलीं-लोग डर और अनिश्चितता में जी रहे हैं, संयम और बातचीत की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए दुनिया भर में जारी संघर्षों और उनके असर पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने दुनिया इस वक्त जंग के दौर से गुजर रही है। यह एक दिन जरूर खत्म होगी लेकिन कब, यह कहना मुश्किल है।
महबूबा ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात बेहद नाजुक और अनिश्चित बने हुए हैं। खासकर पाकिस्तान जैसे देशों के लिए। हम सिर्फ यही उम्मीद कर सकते हैं कि आखिरकार अमन और इंसाफ कायम हो। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर इस्राइल और ईरान के बीच हालात पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पूजनीय अल-अक्सा मस्जिद लगभग 40 दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से खुल गई है, वहीं दूसरी ओर श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद अभी भी बंद है। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताया।
उन्होंने कहा कि अगर विश्व नेता हालात पर नियंत्रण खो दें तो स्थिति और बिगड़ सकती है लेकिन आखिर में सच, न्याय और शांति की जीत होगी। मुफ्ती ने लोगों से संयम बरतने और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।