फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Padyatra, Today, LG Manoj Sinha, Chief Guest

Srinagar News: शोपियां में नशे के खिलाफ पदयात्रा आज, एलजी होंगे मुख्य मेहमान

विज्ञापन
Srinagar, Padyatra, Today, LG Manoj Sinha, Chief Guest
- 100 दिन के नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत होगा आयोजन डीसी ने की जनता से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। नशे के खिलाफ चल रहे 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शोपियां जिले में शुक्रवार को मेगा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर शिशिर गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि इस पदयात्रा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
डीसी ने कहा कि उपराज्यपाल ने 11 अप्रैल 2026 को पूरे जम्मू-कश्मीर में 100 दिन का नशा मुक्त अभियान शुरू किया था। इसका मकसद नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करना और नशामुक्त समाज का संदेश घर-घर पहुंचाना है। इसी अभियान के तहत हर जिले में मेगा पदयात्रा आयोजित की जा रही है। यह सिर्फ आयोजन नहीं, सामूहिक संकल्प है। डीसी ने कहा कि शोपियां की मेगा पदयात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जिले के लोगों का सामूहिक संकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह मिशन मजबूत होगा और साफ संदेश जाएगा कि पूरा समाज नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के लिए एकजुट है। डीसी ने युवाओं, छात्रों, सिविल सोसाइटी, व्यापारियों, धार्मिक नेताओं, पीआरआई सदस्यों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों से पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक चुनौती है और इससे अकेले प्रशासन नहीं लड़ सकता। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सामूहिक जनभागीदारी जरूरी है। डीसी ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ आगे आने और प्रशासन का साथ देकर शोपियां को नशामुक्त जिला बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना और अभियान का संदेश हर घर, हर गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed