फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Padpawan Park, Athnic Tribal, Community Meeting

Srinagar News: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजे और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
Srinagar, Padpawan Park, Athnic Tribal, Community Meeting
शोपियां में अपनी बात रखता पहाड़ी एथेनिक ट्राइबल समुदाय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। पहाड़ी एथनिक ट्राइबल मूवमेंट की बैठक वीरवार को क्षेत्र के पदपावन पार्क में जिला अध्यक्ष एजाज मीर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया और जिले से जुड़े जन कल्याण के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजे और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठा।
बैठक में सदस्यों ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में फसलों और बागों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला अध्यक्ष एजाज मीर ने सरकार से किसानों के नुकसान का तुरंत आकलन कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय पर आर्थिक मदद से किसान इस नुकसान से उबर पाएंगे और खेती जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन

मीर ने जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से खाली पदों को भरने और पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। बैठक में शामिल सदस्यों ने जन शिकायतों को प्राथमिकता पर हल करने की जरूरत बताई और प्रशासन से उठाए गए मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed