फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar news, weather update

Srinagar News: घाटी में एक दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान

Fri, 12 Dec 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, weather update
श्रीनगर। दो दिन में थोड़े सुधार के बाद वीरवार को पारा फिर से गिर गया। घाटी में एक ही दिन में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। घाटी में सबसे कम तापमान पुलवामा और शोपियां में माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में इस सप्ताह बर्फबारी हो सकती है। तापमान में और कमी आएगी। वहीं जम्मू में दिन में तेज धूप से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। सुबह और शाम की गलन ठिठुरन पैदा करने वाली है।
विज्ञापन

वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.6 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 9.4 डिग्री, बनिहाल में 2.4 डिग्री, बटोत में 5.7 डिग्री, कटड़ा में 9.5 डिग्री, भद्रवाह में 1.4 डिग्री, कठुआ में 7.2 डिग्री, उधमपुर में 2.6 डिग्री, रामबन में 4.4 डिग्री, सांबा में 6.1 डिग्री, राजौरी में 1.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 4.9 डिग्री, रियासी में 6.3 डिग्री, डोडा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 7.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 6.5 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed