Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar news, vehicle

Srinagar News: श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग पर निर्बाध आवाजाही

Thu, 11 Dec 2025 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, vehicle
गांदरबल। सर्दियों के मौसम को देखते हुए बुधवार को डिविजनल कमिश्नर (डिव कॉम) कश्मीर अंशुल गर्ग की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के नियमन और जोजिला पास के खुलने-बंद होने के समय-सारणी की समीक्षा की गई। यह पास जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों को जोड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में डिव कॉम ने कारगिल व गांदरबल जिला प्रशासन, एसएसपी रूरल कश्मीर तथा बीआरओ व बीकन के अधिकारियों को मौसम व सड़क की स्थिति के आधार पर पास को समय पर खोलने-बंद करने के लिए निकट समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कारगिल की ओर से सुबह 5 से रात 10 बजे तक और गांदरबल की ओर से पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों को जाने की अनुमति है। डिव कॉम ने गांदरबल जिला प्रशासन को बर्फबारी या सड़क बंद होने की स्थिति में फंसे यात्रियों के लिए आवश्यक आवास की व्यवस्था करने को कहा। आरटीओ कश्मीर और एसएसपी रूरल को केवल तकनीकी रूप से फिट वाहनों को ही चलने देने के निर्देश दिए गए। एसएसजी मार्ग पर वजन पुलों को भी चालू करने को कहा गया।
विज्ञापन


ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, जोजिला पर रिकवरी क्रेन तैनात करने तथा एमईडी को बीकन के लिए अतिरिक्त मशीनरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को सोनमर्ग अस्पताल को सुचारु रखने तथा जरूरत पड़ने पर मेडिकल कैंप लगाने को कहा गया। गांदरबल जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ आदि की संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा आपातकालीन वाहनों के लिए कारगिल की ओर से मजिस्ट्रेटी अनुमति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटर पर्यटन गतिविधियों के लिए दिए निर्देश

गांदरबल। ऑल-वेदर सोनमर्ग टनल शुरु होने से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग तक वर्षभर निर्बाध सड़क संपर्क सुनिश्चित होने के बाद डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने बुधवार को सोनमर्ग में सर्दियों के पर्यटन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डिव कॉम ने गांदरबल जिला प्रशासन और सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी को सर्दियों में विविध पर्यटन एवं विंटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की जीवंत एवं सक्रिय योजना बनाने-कार्यान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर सर्दियों की पहुंच से सोनमर्ग को प्रमुख विंटर डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने का अनूठा अवसर है, जिससे इस मौसम में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। होटल, ठहरने की इकाइयों तथा पर्यटक सेवाओं की सर्दियों से पहले पूरी जांच करने, खाद्य सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed