{"_id":"63098f8d146d416d9b77bc25","slug":"srinagar-news-executive-engineer-arrested-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूल भवन के निर्माण की राशि देने के बदले मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूल भवन के निर्माण की राशि देने के बदले मांगे थे पैसे
Sat, 27 Aug 2022 08:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:59 AM IST
सार
डीएसपी रैंक के अधिकारी और स्वतंत्र गवाहों के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरेज में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) स्पेशल सब डिवीजन गुरेज, बांदीपोरा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर फारूक अहमद डार को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी को फारूक अहमद के खिलाफ भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह और उसके पिता संयुक्त रूप से कॉन्ट्रेक्ट व्यवसाय कर रहे हैं और उचित निविदा प्रक्रिया में भाग लिया। उनके पिता को दसी.बी बागतोर गुरेज में पांच कमरे के सरकारी प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण का कार्य दिया गया था। कार्य को पूरा करने के बाद विभाग की ओर से कुछ भुगतान जारी कर दिया गया। हालांकि बाकी का भुगतान जारी करने के बदले कमीशन के रूप में 15 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
इस पर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और आरोपी लोक सेवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद डीएसपी रैंक के अधिकारी और स्वतंत्र गवाहों के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरेज में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के घर की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन