फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar Municipal Commissioner said Lal Chowk historical bell tower renovation to be done

श्रीनगर: लाल चौक ऐतिहासिक घंटाघर को नहीं तोड़ा जाएगा, केवल जीर्णोद्धार होगा- नगर आयुक्त

Wed, 05 Apr 2023 03:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 03:06 PM IST
सार

घंटाघर की बहाली और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। छत को ठीक करने पर इसकी ऊंचाई में कुछ इजाफा होगा। थोड़ा सा पारंपरिक काम भी इसमें किया जाएगा। इसे तोड़ने की जो अफवाहें हैं वह बेबुनियाद और गलत हैं।

विज्ञापन
Srinagar Municipal Commissioner said Lal Chowk historical bell tower renovation to be done
घंटाघर, लाल चौक - फोटो : एजेंसी

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर को नहीं तोड़ा जाएगा। केवल जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह स्थिति श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ और श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर अथर आमिर खान ने घंटाघर को तोड़े जाने की खबरों को नकारते स्पष्ट की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे पूरा नहीं तोड़ा जाएगा। इसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई थी और बाहर भी कुछ खराबी हुई थी। घंटाघर की बहाली और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। छत को ठीक करने पर इसकी ऊंचाई में कुछ इजाफा होगा। थोड़ा सा पारंपरिक काम भी इसमें किया जाएगा। इसे तोड़ने की जो अफवाहें हैं वह बेबुनियाद और गलत हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में जारी निर्माण कार्यों को तेज गति से करवाने की अपील पर बताया कि मई माह में इस काम को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए डबल-शिफ्ट में काम जारी है। रमजान का पवित्र महीना जारी है, लेकिन सुबह सेहरी के बाद से ही काम शुरू हो जाता है। पूरी कोशिश है कि जल्द इसे पूरा किया जाए और लोगों को एक अच्छी स्मार्ट सिटी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडलों के नेताओं ने कहना है कि दुकानें बंद करने की कगार पर हैं और व्यापार के पुनरुद्धार के बारे में इतने आशावादी नहीं हैं। उनका कहना है कि हमने सरकार का समर्थन किया और हर तरह से सहयोग किया। हम चाहते हैं कि बिना किसी समय सीमा को गंवाए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। 


कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस साल 70 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। ऐसा लगता है कि श्रीनगर शहर में निर्माण कार्य जून और जुलाई से आगे चलेगा और तब तक व्यापारी समुदाय परेशान होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed