{"_id":"6a4ab476061c85cf880e3eac","slug":"srinagar-mountain-rescue-teams-help-pilgrims-shri-amarnath-yatra-srinagar-news-c-10-1-agr1010-953882-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दुर्गम हिमालयी मार्गों पर यात्रियों के लिए जीवनरेखा बनीं माउंटेन रेस्क्यू टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दुर्गम हिमालयी मार्गों पर यात्रियों के लिए जीवनरेखा बनीं माउंटेन रेस्क्यू टीमें
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मदद कर रही एमआरटी। संवाद
- सहारा और ऑक्सीजन मुहैया करा रही टीमें
फिदा हुसैन
अनंतनाग। विशाल हिमालय की कठिन और चुनौतीपूर्ण वादियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) श्रद्धालुओं के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं है। ये टीमें अमरनाथ यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, थके-मांदे श्रद्धालुओं को सहारा देने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके पवित्र गंतव्य तक पहुंचाने में दिन-रात जुटी हुई हैं।
कठिन चढ़ाई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जब यात्रियों को सांस लेने में परेशानी या थकावट का सामना करना पड़ता है तब एमआरटी कर्मी तत्काल सहायता पहुंचाकर उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हैं। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक सहारा देकर आगे बढ़ने में मदद की जाती है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ये समर्पित टीमें न केवल सुरक्षा का दायित्व निभा रही हैं बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उनकी तत्परता और समर्पण से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है।
विज्ञापन
पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौटे दिल्ली के उमेश कुमार ने बताया कि लौटते समय उनके एक साथी को श्वसन संबंधी समस्या हुई थी। इस पर एमआरटी टीम ने न सिर्फ ऑक्सीजन उपलब्ध कराया, बल्कि स्वास्थ्य शिविर तक उपचार के लिए भी पहुंचाया।
श्रद्धालुओं ने पुलिस और प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में एमआरटी टीमों की मौजूदगी उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास कराती है। संवाद