{"_id":"69ac86ba37e66227b502f6c8","slug":"srinagar-mla-tarigami-gave-statement-srinagar-news-c-10-lko1027-852764-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: तारिगामी की केंद्र से अपील, अमेरिका व इस्राइल के नरसंहार के एजेंडे की बुराई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: तारिगामी की केंद्र से अपील, अमेरिका व इस्राइल के नरसंहार के एजेंडे की बुराई करें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता और कुलगाम के विधायक एमवाई तारिगामी ने शनिवार को केंद्र से ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमले की बुराई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेहरान और नई दिल्ली के पारंपरिक रिश्ते हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''''मैं अपने देश की सरकार से अपील करना चाहता हूं कि ईरान के साथ हमारे पारंपरिक रिश्ते हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है लेकिन आज मुझे नहीं पता कि हम चुप क्यों हैं या किसी का पक्ष क्यों ले रहे हैं। मुझे दुख है कि हमारे अपने लोग क्या कर रहे हैं। मैं अपने देश की लीडरशिप से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें इस बर्बरता और अमेरिका और इजरायल के नरसंहार के एजेंडे की बुराई करनी चाहिए।''''
उन्होंने कहा कि भारत को भी जंग रोकने की दिशा में काम करना चाहिए। अगर यह जारी रहा तो इस इलाके में कोई भी देश नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश इस आग को बुझाने की होनी चाहिए और इसे शुरू करने वाली ताकतों को मनाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए।