{"_id":"6af9f7f4bb5305ea740fde5a","slug":"srinagar-mirwaiz-umar-farooq-angry-rotten-meat-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1063849-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सड़ा मांस बरामद होने पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जवाबदेही तय करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सड़ा मांस बरामद होने पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जवाबदेही तय करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मीरवाइज उमर फारूक ने दिल्ली से आने वाले रेलवे कार्गो से सड़े मांस की ताजा खेप बरामद होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने रविवार को कहा कि इस घटना ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया है और कश्मीर में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने जवाबदेही तय करने की मांग की है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मीरवाइज ने कहा कि सड़े मांस की जब्ती ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। इससे गहरी चिंता पैदा हुई है। हालांकि, उन्होंने इस जब्ती में शामिल पुलिस अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया। मीरवाइज ने सवाल उठाया कि पिछले साल हुए व्यापक जन आक्रोश और अधिकारियों की ओर से कड़े सुरक्षा उपायों तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद, यह गोरखधंधा बेरोकटोक कैसे जारी है।
उन्होंने पूछा कि इस तरह के कृत्यों के पीछे शामिल लोगों को बेनकाब कर उन्हें कड़ी सजा क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये ऐसे सवाल हैं जो आम जनता को परेशान कर रहे हैं और लोगों में बेचैनी पैदा कर रहे हैं। सरकार को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और सभी तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए। मीरवाइज ने आगे कहा कि लोगों का अपने भोजन की शुद्धता पर भरोसा बहाल करने के लिए सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और इस जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रेलवे पुलिस बडगाम ने दिल्ली से बडगाम रेलवे स्टेशन पहुंची एक पार्सल ट्रेन से लगभग 1,600 किलो (1.6 टन) सड़ा हुआ भैंस का मांस जब्त किया था। संबंधित अधिकारियों ने एक संयुक्त निरीक्षण के बाद इस खेप को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त घोषित करते हुए नष्ट कर दिया।