Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mehbuba Muftim Pdp Chief, Gave Statement

Srinagar News: महबूबा ने जमात की शैक्षिक भूमिका का किया बचाव, भालू के हमले की घटना की जांच की मांग

विज्ञापन
Srinagar, Mehbuba Muftim Pdp Chief, Gave Statement
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की और बातचीत तथा राजनीतिक जुड़ाव का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कथित दमन, शोक जताने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने और कुलगाम के एक व्यक्ति से जुड़ी कथित घटना पर भी चिंता जताई जिसके बारे में कहा जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों की ओर से उसे जंगल वाले इलाके में ले जाने के बाद एक भालू ने उस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

अपनी बातचीत और शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती ने उन तरीकों पर सवाल उठाए जिन्हें उन्होंने बातचीत और असहमति के प्रति विरोधाभासी दृष्टिकोण बताया। आरएसएस द्वारा पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन करने वाले हालिया बयानों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक जुड़ाव चुनिंदा नहीं होना चाहिए।महबूबा ने कहा कि एक तरफ आरएसएस कहता है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत जरूरी है और दूसरी तरफ जो लोग अपनी बात रखते हैं, उनका दमन किया जा रहा है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष ने शोक जताने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को कथित तौर पर केवल जनाजे की सभाओं के दौरान अपना दुख और भावनाएं व्यक्त करने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शोक जताने वालों पर केवल अपना दुख और भावनाएं व्यक्त करने के लिए एफआईआर थोप दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, महबूबा ने कुलगाम जिले के नूरबाद के एक निवासी से जुड़ी एक मानवीय चिंता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने नूरबाद के मोहम्मद जहांगीर मलिक का जिक्र किया और आरोप लगाया कि 9 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने जबरदस्ती, उनकी मर्जी के खिलाफ, उन्हें जंगल और गुफा वाले इलाके की तरफ ले गए, जहां बाद में एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।महबूबा ने कुलगाम के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) से अपील की कि वे इस मामले की जांच करें और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाएं। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि इस तरह के आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed