{"_id":"69bf058aaee013e0f40d0538","slug":"srinagar-mehbooba-mufti-namaz-eid-celebrate-srinagar-news-c-10-jmu1054-864704-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: महबूबा ने की फलस्तीन, लेबनान व ईरान के लिए दुआ करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: महबूबा ने की फलस्तीन, लेबनान व ईरान के लिए दुआ करने की अपील
विज्ञापन
People greet PDP President Mehbooba Mufti after eid prayers at Hazratbal shrine in Srinagar
- फोटो : Samvad
- पीडीपी अध्यक्ष ने लोगों को ईद की मुबारबाद दी, हजरतबल दरगाह में अदा की नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने मुस्लिम उम्माह खासकर फलस्तीन, लेबनान और ईरान में मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के लिए खास दुआ करने की अपील की।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष ने आसार-ए-शरीफ दरगाह हजरतबल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। इसके बाद उन्होंने वहां लोगों से मुलाकात भी की और ईद की मुबारकबाद दी। मुफ्ती ने पत्रकारों से बातचीत में ईद पर अपने संदेश में कहा कि रमजान के पवित्र महीने के बाद जब लोग यह त्योहार मना रहे हैं तो उन्हें दुनिया भर में उन लोगों को भी याद रखना चाहिए जो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके लिए राहत और अमन की दुआ करनी चाहिए।
उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जाहिर किया कि जिस एक जलसे में वह शामिल हुई थीं वहां फलस्तीन, लेबनान या ईरान के लिए दुआ नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ईद की दुआओं में जम्मू-कश्मीर के लोगों और पूरी मुस्लिम उम्माह के लिए खासकर उन लोगों के लिए दुआ शामिल होनी चाहिए जो लड़ाई-झगड़े और मुश्किलों की वजह से तकलीफ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
महबूबा ने लोगों से जरूरतमंदों की मदद और हिमायत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दुनिया भर में तकलीफ उठा रही मुस्लिम उम्माह के साथ एकता, हमदर्दी और एकजुटता दिखाने का समय है।