फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mata Uma Bhagwati Temple, Anantnag, Atal Dullu

Srinagar News: अनंतनाग में माता उमा भगवती मंदिर में मनाया मूर्ति प्रतिष्ठान दिवस

विज्ञापन
Srinagar, Mata Uma Bhagwati Temple, Anantnag, Atal Dullu
अनंतनाग में उमा भगवती मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव। स्रोत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने अनंतनाग के शंगुस स्थित उमानगरी, ब्रारीआंगन में माता उमा भगवती मंदिर पहुंचकर मूर्ति प्रतिष्ठान दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उमा भगवती स्थापना ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय यज्ञ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए।
मुख्य सचिव ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता उमा भगवती का आशीर्वाद लिया और जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि तथा लोगों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कलश पूजा और मूर्ति प्रतिष्ठान से जुड़े पवित्र धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त अनंतनाग डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उमा भगवती स्थापना ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अतल डुल्लू ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले ऐसे पवित्र स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक अतिरिक्त कार्य भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के अंत में उमा भगवती स्थापना ट्रस्ट ने मुख्य सचिव का आभार व्यक्त करते हुए मंदिर के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा देने पर धन्यवाद दिया। ट्रस्ट ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में उपायुक्त अनंतनाग डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed