फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Man Drowned, Drain, Khag, Drang, Budgam

Srinagar News: खाग इलाके के द्रंग में एक व्यक्ति नाले के तेज बहाव में डूबा

विज्ञापन
Srinagar, Man Drowned, Drain, Khag, Drang, Budgam
श्रीनगर। लगातार बारिश की वजह से मंगलवार को आई बाढ़ के बीच मध्य कश्मीर के बडगाम के खाग इलाके के द्रंग में एक व्यक्ति नाले के तेज बहाव में बहकर डूब गया। मृतक की पहचान द्रंग के रहने वाले शब्बीर अहमद पोसवाल के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लगातार भारी बारिश के कारण नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ने और इलाके में खतरनाक हालात पैदा होने के बाद हुई। घटना के तुरंत बाद बचाव दल और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं।
विज्ञापन

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बडगाम में लगातार बारिश के कारण फ्लैश फ्लड और नालों व नदियों के उफान पर होने की स्थिति बनी हुई है। कई गांवों में पानी भरने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed