{"_id":"69de9bba6cf8ca405e0f159f","slug":"srinagar-make-fake-whattsup-account-of-ssp-fir-lodged-srinagar-news-c-10-lko1021-886433-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एसएसपी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एसएसपी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने एसएसपी बडगाम के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चलाकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अधिकारियों के अनुसार थाना बडगाम को सूचना मिली थी कि समीर अली निवासी पल्लर बडगाम, एसएसपी बडगाम के नाम से चल रहे फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट आम लोगों के बीच साझा कर रहा था। वह खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का करीबी बताकर लोगों पर अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा था।
जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त व्यक्ति पहले से ही कई एफआईआर में नामजद है। पुलिस के अनुसार वह एसएसपी बडगाम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन बडगाम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। मामले की जांच की जा रही है। संवाद