फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mahant Rohit, Meet Dr. Karan Singh

Srinagar News: संस्कृत के नवजागरण के लिए महंत रोहित ने डॉ. कर्ण सिंह से की भेंट

विज्ञापन
Srinagar, Mahant Rohit, Meet Dr. Karan Singh
डॉ. कर्ण सिंह के साथ मंहत रोहित शास्त्री। संवाद
- श्री रघुनाथ जी आरती संस्थान जम्मू की सराहना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। देववाणी संस्कृत के संरक्षण, संवर्द्धन एवं जन-जन तक उसके प्रसार के संकल्प के साथ श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, जम्मू के अध्यक्ष एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित महंत रोहित शास्त्री ने श्रीनगर स्थित कर्ण महल में डॉ. कर्ण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर संस्कृत भाषा के पुनर्जागरण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की।
महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि डॉ. कर्ण सिंह भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं संस्कृत साहित्य के सशक्त संवाहक रहे हैं। उनका मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और संस्कृत के पुनरुत्थान के अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी महाराज को भेंट कीं।
विज्ञापन


महंत रोहित शास्त्री ने श्री रघुनाथ जी आरती संस्थान, जम्मू द्वारा श्री रघुनाथ मंदिर में नियमित आरती प्रारंभ किए जाने को सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने संस्थान की चेयरमैन कुंवारी डॉ. ऋतु सिंह के समर्पित नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर शास्त्री ने कहा कि महाराज डॉ. कर्ण सिंह के निजी सचिव गंगाधर का सहयोग एवं समर्पण भी अत्यंत प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज डॉ. कर्ण सिंह ने ट्रस्ट की ओर से संस्कृत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में महंत रोहित शास्त्री ने उनसे संस्कृत के नवजागरण हेतु अपना मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग निरंतर प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed