Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Lok Bhawan, LG Manoj Sinha, Cultural Programme, Celebration UT Establishment day

Srinagar News: 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर उपराज्यपाल ने दी बधाई, सांस्कृतिक एकता और विकसित भारत का आह्वान

विज्ञापन
Srinagar, Lok Bhawan, LG Manoj Sinha, Cultural Programme, Celebration UT Establishment day
लोक भवन में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल। स्रोत लोक भवन
- लोक भवन में आयोजित समारोह में बोले-केरल से एमपी और अंडमान से आंध्र तक हम एक ही जीवनधारा के अभिन्न अंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु के स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्हाेंने सांस्कृतिक एकता और विकसित भारत का आह्वान किया।
श्रीनगर स्थित लोक भवन में इस उपलक्ष्य पर आयोजित विशेष स्मारक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस का उत्सव भारत की विविधता में एकता की शाश्वत सभ्यतागत चेतना को दर्शाता है। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय, सौहार्द और भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करने तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने रेखांकित किया कि भारत की पहचान केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक साझी सांस्कृतिक चेतना में रची-बसी है, जिसने सदियों से विभिन्न परंपराओं, भाषाओं, रीति-रिवाजों, ज्ञान प्रणालियों और कलात्मक अभिव्यक्तियों को एक सूत्र में पिरोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, केरल से लेकर मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार से आंध्र प्रदेश तक हमारी साहित्यिक व आध्यात्मिक विरासत हमें सिखाती है कि हम सभी एक ही जीवनधारा के अभिन्न अंग हैं। कोई भी भौगोलिक दूरी हमारी भावनात्मक निकटता और एकात्मता की भावना को समाप्त नहीं कर सकती।


राज्यों की अद्वितीय पहचान और योगदान को सराहा
उपराज्यपाल ने स्थापना दिवस मना रहे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक अवदानों की चर्चा की। उन्होंने केरल की साहित्यिक व कलात्मक समृद्धि, आंध्र प्रदेश के आध्यात्मिक व स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, कर्नाटक की संत-कवि परंपरा, पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और हरियाणा के भक्ति साहित्य का विशेष उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने अंडमान-निकोबार की सांस्कृतिक विविधता, आधुनिक शहरी नियोजन के प्रतीक चंडीगढ़ और देश की मिली-जुली संस्कृति के संगम के रूप में दिल्ली की भूमिका को रेखांकित किया।



विकसित भारत के निर्माण में युवाओं से भागीदारी की अपील
उपराज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें एक-दूसरे की समृद्ध विरासत को समझने, परस्पर सम्मान को प्रगाढ़ करने और जनता के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से पूर्वजों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा, हमें एक ऐसे विकसित भारत का निर्माण करना है जहां विविधता का सम्मान हो, ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़े, कला-संस्कृति संरक्षित रहे, प्रत्येक नागरिक को गरिमा और अवसर मिले तथा हमारी युवा पीढ़ी आत्मविश्वास, नवाचार और राष्ट्रीय निष्ठा के साथ भविष्य की नींव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed