{"_id":"69efcf29807ac489a3068a8e","slug":"srinagar-licence-suspend-medical-shops-anantnag-srinagar-news-c-10-lko1027-898026-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में दवा की छह दुकानाें के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में दवा की छह दुकानाें के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
अनंतनाग। ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन अनंतनाग ने फार्मास्यूटिकल अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को बटेंगू अनंतनाग, जबलीपोरा बिजबिहाड़ा, अरवानी बिजबिहाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह दवा की दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दवा की कई दुकानों में रिकॉर्ड रखने में गंभीर लापरवाही मिली। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत दवाओं की बिक्री और खरीद का अनिवार्य रिकॉर्ड न रखने पर छह मेडिकल दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। जिन मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई की गई है उनमें जाविद अहमद गनई का हेल्थकेयर मेडिकल स्टोर बटेंगू, आदिल अहमद भट की आरआई फार्मेसी जबलीपोरा, वार अलशिफा मेडिकल स्टोर अरवानी, रियाज अहमद भट का शाइनिंग मेडिकल स्टोर अरवानी, फैयाज अहमद का अलशिफा मेडिकल स्टोर अरवानी, फैयाज अहमद वार का हेल्थकेयर मेडिकल स्टोर अरवानी शामिल है।
ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन अनंतनाग ने चेतावनी दी है कि जिले भर में इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद