Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Leopard Attack, 5 Yr Old Girl Died, Siri Gufwara

Srinagar News: सिरीगुफवारा में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
Srinagar, Leopard Attack, 5 Yr Old Girl Died, Siri Gufwara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। जिले के श्रीगुफवारा इलाके के खिराम गांव में गल्लन गुर्जर बस्ती में बुधवार देर शाम को अपने घर के पास खेल रही पांच साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हादसे में बच्ची सूमिया की मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुए को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए इलाके में वन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।
लोगों को सतर्क रहने और खासकर अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि गल्लन गुर्जर बस्ती निवसी रियाज अहमद पोसवाल की पांच साल की बेटी बुधवार देर शाम अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बच्ची को पास की झाड़ियों में घसीटकर ले गया और फिर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों के बाद बच्ची का शव बस्ती से कुछ दूरी पर झाड़ियों वाले इलाके से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। शव को बाद में कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया। इस घटना से इलाके के निवासियों में डर और दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग इंसानी बस्तियों के पास बार-बार तेंदुए की आवाजाही पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कई निवासियों ने कहा कि शाम के समय आवाजाही खासकर बच्चों के लिए जोखिम भरी हो गई है। संवाद

गांव में लाइट न होने से बच्ची ने गवां दी जान : इल्तिजा
अनंतनाग। तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत पर पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस गांव में अब तक लाइटें तक नहीं लगाई गई हैं। सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि यहां देखने तक नहीं आया। कल एक पांच साल की मासूम बच्ची ने अपनी जान गंवा दी। इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार और वन्यजीव विभाग से अपील करते हुए कहा कि वे मौके पर आएं और स्थिति का जायजा लें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वन्यजीव विभाग को एक व्यापक और प्रभावी योजना तैयार करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed