{"_id":"6985011b499dee9f72059ef9","slug":"srinagar-kupwara-police-freeze-property-ndps-act-srinagar-news-c-10-lko1027-829537-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुपवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस मामले में संपत्ति की फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुपवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस मामले में संपत्ति की फ्रीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने थाना कुपवाड़ा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एनआईआर में गैर-कानूनी तरीके से हासिल की गई संपत्ति को फ्रीज कर नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने हेरोइन जैसा पदार्थ और 4,93,100 रुपये कैश बरामद किया। शक है कि यह नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाया गया पैसा है।
आगे की जांच में पता चला कि आरोपी नशीले पदार्थों की बिक्री और वितरण में शामिल था। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के बाद गैर-कानूनी तरीके से हासिल की गई संपत्ति को ट्रांसफर या बेचने से रोकने के लिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत फ्रीजिंग ऑर्डर जारी किया गया। सभी जब्ती और फ्रीजिंग की कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई। मामले को पुष्टि के लिए सक्षम अधिकारी के पास भेज दिया गया है।