फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Khelo India Winter Games, Jammu Kashmir Won Only Four Medals

Srinagar News: विंटर गेम्स में महज चार पदक ही हासिल कर पाया मेजबान

विज्ञापन
Srinagar, Khelo India Winter Games, Jammu Kashmir Won Only Four Medals
जम्मू-कश्मीर के स्वर्ण पदक विजेता जुबैर अहमद लोन। खेलो इंडिया
- जुबैर के स्वर्ण पदक ने रखी यूटी की लाज, 10वें स्थान पर रहा जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण में मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम को चार पदकों से ही संतोष करना पड़ा। एथलीट जुबैर की बदौलत एक स्वर्ण पदक मिला जिससे यूटी अंतिम पायदान से 10वें स्थान पर पहुंच गई।
सोमवार को खेलों के उद्घाटन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के वकार अहमद लोन ने स्नो बोर्डिंग में कांस्य पदक हासिल कर उम्मीद दिखाई, लेकिन मंगलवार को किसी भी स्पर्धा में खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा सके। बुधवार की सुबह यूटी के लिए राहत बनकर आई। स्नो बोर्डिंग के जायंट स्लालोम में जम्मू-कश्मीर के जुबैर अहमद लोन ने स्वर्ण पदक जीतकर यूटी को अंतिम पायदान से 10वें स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद स्की माउंटेनियरिंग रिले के पुरुष वर्ग में वसीम अकबर शेख, तनवीर अहमद लोन, शाहिद अहमद चाची और तनवीर अहमद देदार ने रजत पदक हासिल किया। साथ ही स्की माउंटेनियरिंग रिले के महिला वर्ग में यासमीना सज्जाद, इनायत फारूक, राशिया बशीर और गौसिया गुलजार ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सेना 9 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य (कुल 23) पदकों के साथ शीर्ष पर रही। हिमाचल प्रदेश की टीम 6 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य (कुल 14) पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य (कुल 7) पदकों के साथ हरियाणा की टीम रही। महाराष्ट्र 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य (कुल 12) पदक के साथ चौथे स्थान रही। लद्दाख 2 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य (कुल 13) पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।

जम्मू-कश्मीर के स्वर्ण पदक विजेता जुबैर अहमद लोन। खेलो इंडिया

जम्मू-कश्मीर के स्वर्ण पदक विजेता जुबैर अहमद लोन। खेलो इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed