{"_id":"69f65a79511cc5f0c1068370","slug":"srinagar-kashmir-university-wushu-championship-start-4-may-srinagar-news-c-10-lko1027-902408-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: केयू में वुशु चैंपियनशिप का कल उद्घाटन करेंगे एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: केयू में वुशु चैंपियनशिप का कल उद्घाटन करेंगे एलजी
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में 4 से 9 मई तक चलने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी के लिए तैयार है। इसका उद्घाटन 4 मई को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा करेंगे।
विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा व खेल निदेशालय की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में देश भर के 195 विश्वविद्यालयों से लगभग 1,500 एथलीट और 300 तकनीकी अधिकारी एक साथ शामिल होंगे। केयू की कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने कहा, चैंपियनशिप की मेजबानी करना विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
ऐसे आयोजन अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। साथ ही छात्रों को एक-दूसरे से सीखने का एक मंच भी प्रदान करते हैं। ब्यूरो