फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Transport Commisionner, Vishesh paul, Held Meeting, Gave Instructions

'वाहन' और 'सारथी' पोर्टल पर लंबित फाइलों का समय पर निपटारा करें : विशेष पॉल

विज्ञापन
Srinagar, Transport Commisionner, Vishesh paul, Held Meeting, Gave Instructions
- परिवहन आयुक्त ने की मोटर वाहन विभाग के कामकाज की समीक्षा, प्रवर्तन अभियान तेज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। प्रदेश के परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के साथ हाइब्रिड मोड में मोटर वाहन विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने ''वाहन'' और ''सारथी'' पोर्टल पर लंबित फाइलों का समयबद्ध निपटारे, सड़क सुरक्षा व प्रवर्तन अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में ट्रेड सर्टिफिकेट, पुराने वाहन विक्रेताओं के नियमन और विभागीय प्रशासनिक मामलों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सड़क सुरक्षा को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए परिवहन आयुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कीमती मानव जीवन की रक्षा के लिए निरंतर व ठोस प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी फील्ड अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों और दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान को और अधिक सख्त बनाने पर बल दिया गया, ताकि जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा मिले और यात्रियों का सफर सुरक्षित बन सके। आम जनता से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करने का आदेश दिया जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ट्रेड सर्टिफिकेट और पुराने वाहनों के कारोबारियों के नियमन की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्धारित जांच प्रक्रियाओं, विशेष रूप से लागू मामलों में सीआईडी सत्यापन को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मद्देनजर परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को सरकारी दायित्वों के निर्वहन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और स्थापित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

किराया मीटर न लगाने वाले ई-रिक्शा और ई-कार्ट चालकों पर करें कार्रवाई

ई-रिक्शा और ई-कार्ट में किराया मीटर लगाने व उनके उपयोग संबंधी नियमों की समीक्षा करते हुए लागू मानकों के तहत उचित कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक के समापन पर उन्होंने सभी अधिकारियों को लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए दोहराया कि कुशल जनसेवा, नियमों का अनुपालन व सड़क सुरक्षा ही विभाग की मूल पहचान होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed