{"_id":"695abe5ce11ce34cfc0a20ac","slug":"srinagar-kashmir-university-cultural-deligation-youth-fest-srinagar-news-c-10-jmu1052-802789-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के लिए केयू का कल्चरल दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के लिए केयू का कल्चरल दल रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर यूनिवर्सिटी (केयू) ने रविवार को 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए यूनिवर्सिटी के कल्चरल दल को रवाना किया। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ की चितकारा यूनिवर्सिटी में ये यूथ फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
केयू के रजिस्ट्रार प्रो. नसीर इकबाल की अगुवाई में फ्लैग-ऑफ सेरेमनी मेन कैंपस में फैकल्टी सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। वाइस चांसलर प्रो. नीलोफर खान ने भाग लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उच्च शिक्षा में सांस्कृतिक मंचों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक जुड़ाव समग्र शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। ऐसे राष्ट्रीय मंच हमारे छात्रों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। मैं दल के लिए सफलता की कामना करती हूं। उम्मीद करती हूं कि वे गर्व और उत्कृष्टता के साथ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रो. नसीर इकबाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक राजदूत बताया, उनसे अनुशासन बनाए रखने, आत्मविश्वास दिखाने और अपने प्रदर्शन के माध्यम से संस्थान की कलात्मक और बौद्धिक शक्ति को दर्शाने का आग्रह किया। ब्यूरो