फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kashmir University, Convocation, 26th Feb

Srinagar News: कश्मीर विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह 26 को

विज्ञापन
Srinagar, Kashmir University, Convocation, 26th Feb
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) अपने 21वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 26 फरवरी को विश्वविद्यालय के दीक्षांत परिसर में करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और दीक्षांत संबोधन देंगे।
यह दौरा उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद घाटी में उनका पहला औपचारिक दौरा होगा। जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल और कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं इस मौके पर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री तथा कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रो-कुलाधिपति उमर अब्दुल्ला समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू की कुलपति प्रोफेसर निलोफर खान ने कहा, 21वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय समुदाय के लिए सामूहिक गर्व का क्षण है। इस दौरान कुल 59558 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी जिसमें 44910 स्नातक, 13545 पोस्टग्रेजुएट, 461 एमडी एमएस, 4 एमसीएच, 18 एम.फिल और 620 पीएचडी शामिल हैं।

कश्मीर विश्वविद्यालय अपने राष्ट्रीय शैक्षणिक स्तर को लगातार मजबूत कर रहा है। यह जम्मू और कश्मीर का एकमात्र विश्वविद्यालय है जो देश के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में शामिल है। संस्था को एनएएसीए की मान्यता प्राप्त है यह एनआईआरएफ रैंकिंग में 34वें स्थान पर है और भारत के शीर्ष 8 राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed