{"_id":"6a46c1797ad3e012970c7ca2","slug":"srinagar-jammu-kashmir-peoples-conference-held-protest-handwara-srinagar-news-c-10-1-agr1010-951689-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हंदवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हंदवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
विज्ञापन
कुपवाड़ा में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शेख इमरान बोले- 1987 जैसे हालात बनाने की कोशिश, सज्जाद लोन की आवाज दबाई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने हंदवाड़ा में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकार छीनने के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेता शेख इमरान ने कहा कि यह प्रदर्शन पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, न ही किसी संस्था के खिलाफ है बल्कि विधायक संस्था को कमजोर करने की तानाशाही सोच के खिलाफ है।
नीले झंडे और तख्तियां लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों को दरकिनार करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इसे 1987 के राजनीतिक हालात से जोड़ा। इमरान ने कहा कि हंदवाड़ा की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सज्जाद लोन को अपना विधायक चुना है। यह मामला सिर्फ नेमप्लेट हटाने का नहीं बल्कि चुने हुए नुमाइंदों को कमजोर करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है।
इमरान ने कहा कि यह आंदोलन पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर हंदवाड़ा से शुरू किया गया है। यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं बल्कि लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि सज्जाद लोन ने विधानसभा में आउटसोर्सिंग समेत कई जनहित के मुद्दे उठाए लेकिन उनका कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने लोन को सदन में लोगों की आवाज उठाने वाला व्हिसलब्लोअर बताया। अपने संबोधन के अंत में इमरान ने सरकार से अपील की कि वह राजनीतिक नौटंकी छोड़कर लोगों की चिंताओं का जवाब दे और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करे।