फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Jammu Kashmir, Alert, Amarnath Yatra, Security Tight

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस मुस्तैद, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हुए शिविर

विज्ञापन
Srinagar, Jammu Kashmir, Alert, Amarnath Yatra, Security Tight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। आगामी वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि विभिन्न यात्रा शिविरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों को तैनात किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग को एक्सेस कंट्रोल (प्रवेश नियंत्रण) और आतंकवाद-विरोधी (एंटी-सबोटाज) अभियानों के लिए कई आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है।
इन उपकरणों में पोर्टेबल आरसीआईईडी जैमर्स, डीप सर्च मेटल डिटेक्टर्स, एक्सप्लोसिव और लिक्विड एक्सप्लोसिव डिटेक्टर्स, नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर्स, कॉन्ट्रैबैंड बस्टर्स, प्रोडर व्हीकल सर्च मिरर्स और ऑप्टिकल फाइबरस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी सिस्टम, एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (एक्सबीआईएस), गाड़ियों पर लगे एक्स-रे सिस्टम, मल्टी-जोन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स और हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर्स जैसे कई विशेष उपकरण सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईजीपी (सुरक्षा) सुजीत कुमार सिंह की देखरेख में श्रीनगर के सिक्योरिटी लाइन्स कश्मीर में इन उपकरणों का एक भौतिक निरीक्षण और लाइव डेमो भी आयोजित किया गया। इस अभ्यास के जरिए यह देखा गया कि ये उपकरण सुरक्षा जांच, निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने में कितने प्रभावी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा विंग आने वाले 3 जुलाई से शुरू हो रही इस पवित्र यात्रा के दौरान सभी भक्तों को एक सुरक्षित और परेशानी मुक्त अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed