{"_id":"69fba7c8deaad7cbd600e3bc","slug":"srinagar-illegal-mining-seven-vehicles-impound-srinagar-news-c-10-jmu1062-905966-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन : शोपियां में सात वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन : शोपियां में सात वाहन जब्त
विज्ञापन
शोपियां। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वाहनों को जब्त किया और तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस पोस्ट तुर्कवांगम की टीम ने नियमित गश्त के दौरान दो टिप्पर और एक जाली लगे ट्रैक्टर को रोका जो बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में लिप्त पाए गए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन जैनापोरा में एफआईआर दर्ज की गई है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस चौकी बर्थीपोरा की टीम ने अवैध खनन में शामिल एक ट्रैक्टर को जब्त किया। इस मामले में पुलिस स्टेशन केलर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसी तरह पुलिस चौकी सैदपोरा की टीम ने अवैध खनन में शामिल एक टिप्पर को जब्त किया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन हीरपोरा में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
एक अलग कार्रवाई में पुलिस स्टेशन हीरपोरा की टीम ने बिना अनुमति खनिजों के अवैध परिवहन में लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद