फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Highcourt, Petition Cancel

सहमति से पारित अपने ही आदेश को चुनौती नहीं दे सकते : हाईकोर्ट

विज्ञापन
Srinagar, Highcourt, Petition Cancel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी पक्ष ऐसे आदेश को चुनौती नहीं दे सकता जो उसकी अपनी सहमति से पारित किया गया हो। अदालत ने दोहराया कि ऐसा आदेश बाध्यकारी होता है और कानून में रोक लगाने का काम करता है।
न्यायमूर्ति वासिम सादिक नारगल की पीठ ने सिकंदर शर्मा ने शनिवार को अतिरिक्त आयुक्त जम्मू के एक आदेश के खिलाफ दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया जिसमें भूमि विभाजन विवाद को प्रासंगिक विभाजन नियमों के तहत नई कार्यवाही के लिए तहसीलदार को भेजा गया था। अदालत ने कहा कि संशोधन प्राधिकरण का आदेश उन सभी पक्षों के वकील की सहमति से पारित किया गया था। एक बार ऐसा आदेश इस प्रकार की सहमति के आधार पर पारित हो जाने पर पक्ष धोखाधड़ी, जबरदस्ती, भ्रामक प्रस्तुति, या स्पष्ट अधिकार क्षेत्र की कमी के आधार पर चुनौती देने के अलावा इसे चुनौती देने से कानूनी रूप से रोका गया है।
विज्ञापन

न्यायालय के समकक्ष पीठ के एक निर्णय का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि सहमति की शर्तों को लिखित रूप में लाने की आवश्यकता नहीं है। जब तक कि रिकॉर्ड में यह दर्शाया गया हो कि आदेश सहमति के आधार पर पारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed