फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Gurej Ghati, Electricity off, Held Protest

Srinagar News: गुरेज घाटी में लंबे समय से बिजली गुल रहने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Srinagar, Gurej Ghati, Electricity off, Held Protest
बांदीपोरा में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : poni news
- पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और गुरेज प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास स्थित आचोरा और चोरवान गांवों के निवासियों ने मंगलवार को बिजली की लंबे समय से अनियमित कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीाी) और गुरेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
लोगों ने अधिकारियों पर उदासीनता, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो दिनों से उनके गांवों में बिजली नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों से कई बार संपर्क किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार 24 घंटे से अधिक समय तक आचोरा और चोरवान पूरी तरह अंधेरे में रहे लेकिन उनकी शिकायतों पर न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही बिजली बहाल होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। कड़ी सर्दी और खराब मौसम के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए आचोरा निवासी अजीजुल्लाह ने कहा कि बिजली कटौती से दोनों गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद न तो समस्या का समाधान हुआ और न ही यह बताया गया कि बिजली कब बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीजुल्लाह ने यह भी आरोप लगाया कि एनएचपीसी की बिजली तहसील मुख्यालय में उपलब्ध है जिससे चयनात्मक बिजली आपूर्ति पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन ने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया जिससे मजबूर होकर ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन बांदीपोरा से मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि जब तहसील के अन्य गांवों में एनएचपीसी की बिजली उपलब्ध है, तो आचोरा और चोरवान को लगातार बिजली कटौती का सामना क्यों करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण और अस्वीकार्य बताया।
ग्रामीणों ने उपायुक्त बांदीपोरा, इंदु कंवल चिब, और एसडीएम गुरेज से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने, मामले की जांच करने और बिना किसी देरी के दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की अपील की।
एक अन्य स्थानीय निवासी जाविद ने कहा कि बिजली कटौती से उन छात्रों को भारी दिक्कत हो रही है जो इन दिनों परीक्षाएं दे रहे हैं। रात के समय रोशनी न होने से पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली न होने से मरीजों, खासकर सांस की बीमारी से पीड़ित और ऑक्सीजन पर निर्भर लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है : एसडीएम

जब एसडीएम गुरेज मुख्तार अहमद से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हालिया बर्फबारी के कारण बिजली लाइनों में खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद समस्या का समाधान कर लिया गया है और आचोरा व चोरवान दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed