फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Gulmarg, Rescue 25 Tourists, Tehnical Fault Helicopter, Army Came

Srinagar News: गुलमर्ग में हेलिकॉप्टर में खराबी के बाद 25 पर्यटक फंसे, पुलिस और सेना ने बचाया

विज्ञापन
Srinagar, Gulmarg, Rescue 25 Tourists, Tehnical Fault Helicopter, Army Came
गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में फंसे पर्यटकों की सेना ने बचाई जान। स्रोत सेना
सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं : मुख्यमंत्री
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सनशाइन पीक (समुद्र तल से करीब 14,400 फीट ऊपर) पर एक निजी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद 25 पर्यटक दो घंटे से अधिक समय तक वहां फंसे रहे। एक अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें सेना और नागरिक प्रशासन के एक संयुक्त अभियान में बचाया गया।

उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए इन पर्यटकों को इस खूबसूरत जगह पर उतारा गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर उन्हें वापस लेकर नहीं लौट पाया। घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा सेना के साथ तालमेल बिठाया। अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी बारामुला के निर्देश पर एक बचाव दल को तुरंत गंडोला फेज-2 में भेजा गया ताकि जरूरत पड़ने पर पैदल मार्च के लिए तैयार रहा जा सके।
विज्ञापन

हालांकि सेना के हेलिकॉप्टर उस जगह पर उतरने में कामयाब रहे और अधिकारियों के अनुसार ढाई घंटे चले एक अभियान में सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फंसे हुए सभी पर्यटकों को पूरी तरह स्वस्थ हालत में नीचे लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सेना और नागरिक प्रशासन के त्वरित और समन्वित प्रयासों की सराहना की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल की तारीफ की जिससे फंसे हुए पर्यटकों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित हो सकी।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने और इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों की सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed