{"_id":"69dbfd4b03846f39320d0646","slug":"srinagar-general-post-office-band-jhelum-river-bank-broken-srinagar-news-c-10-lko1027-884801-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारिश से झेलम का किनारा हुआ कमजोर, एक हिस्सा टूटकर नदी में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारिश से झेलम का किनारा हुआ कमजोर, एक हिस्सा टूटकर नदी में गिरा
विज्ञापन
बंड में गिरी झेलम नदी से लगी दीवार। अमर उजाला
श्रीनगर। लगातार बारिश के कारण श्रीनगर में जनरल पोस्ट ऑफिस बंड के पास झेलम नदी के किनारे बने तटबंध को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बताया कि नदी के किनारे पर दरारें पड़ गई हैं और तटबंध का कुछ हिस्सा टूटकर पानी में गिर गया है।
घाटी में लगातार बारिश के बाद सामने आए इस नुकसान में तटबंध की सतह पर दरारें पड़ना, कंक्रीट के हिस्सों का अपनी जगह से खिसकना और बंड के किनारे लगी सार्वजनिक बेंचों को नुकसान पहुंचना शामिल है। बताया जा रहा है कि कंक्रीट की दीवार और उसके पास की जमीन का कुछ हिस्सा धंस गया है। उसका मलबा नदी में गिर गया है।
लोगों ने बताया कि कुछ जगहों पर दरारें और चौड़ी होती दिख रही हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि तटबंध की बनावट कमजोर हो सकती है। नुकसान साफ दिखाई देने के बावजूद अब तक उस जगह पर मरम्मत या बैरिकेडिंग का कोई काम शुरू नहीं किया गया है। दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। किनारे का कुछ हिस्सा पहले ही गिर चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
प्रभावित हिस्सा जनरल पोस्ट ऑफिस के पास झेलम बंड के किनारे स्थित है। यह एक ऐसा इलाका है जहां आमतौर पर पैदल चलने वालों की आवाजाही रहती है। इसे शहर के रिवरफ्रंट जोन का हिस्सा माना जाता है। ब्यूरो