फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire Incident, Vatapora, Two Homes Caught

Srinagar News: वांटापोरा में दो घरों में लगी आग

विज्ञापन
Srinagar, Fire Incident, Vatapora, Two Homes Caught
श्रीनगर। ईदगाह इलाके के वांटापोरा में शुक्रवार शाम को दो घरों में आग लग गई। दोनों ही घर तीन-मंजिला थे और एक-दूसरे से सटे हुए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार बटामालू स्थित स्टेट फायर कंट्रोल रूम को शाम करीब 5:48 बजे आपातकालीन कॉल मिली। इसके तुरंत बाद सफा कदल, एमआर गंज, सैयद हमीद पोरा, नौशहरा और मुख्यालय के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां फौरन घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण, दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कुछ देरी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचने पर यह पाया गया कि दोनों ही इमारतों के अटारी वाले हिस्से और दूसरी मंजिलें पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थीं।
विज्ञापन

हालात पर काबू पाने के लिए तुरंत ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दोनों ही रिहायशी मकानों की अटारी और दूसरी मंजिलों को नुकसान पहुंचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed