फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire in Tripple Story Building, Baramulla

Srinagar News: बारामुला में तीन-मंजिला इमारत में लगी आग, तीन दुकानें और स्टोर रूम जले

विज्ञापन
Srinagar, Fire in Tripple Story Building, Baramulla
Baramulla [Jammu & Kashmir], Mar 22 (ANI): A view of charred remains after a fire breaks out in - फोटो : गिरफ्तार की गई टप्पेबाजी की आरोपी महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मुख्य बाजार में रविवार को एक तीन-मंजिला इमारत में आग लग गई। इससे तीन दुकानें और स्टोर रूम जल गया। अधिकारियों ने बताया कि बारामुला फायर स्टेशन को सुबह 9:41 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां रवाना कर दीं।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो दुकानों और एक स्टोर में आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया गया। तेज और तालमेल भरे प्रयासों की बदौलत दमकल कर्मियों ने बहुत कम समय में ही आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इसके बाद आग को दोबारा भड़कने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक क्रॉकरी की दुकान और एक कॉस्मेटिक की दुकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पहली मंजिल पर रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान आंशिक रूप से प्रभावित हुई जबकि दूसरी मंजिल पर रेडीमेड कपड़ों और कॉस्मेटिक से भरे एक स्टोर रूम को भी आंशिक नुकसान हुआ है। असाधारण पेशेवर रवैये और समर्पण दिखाते हुए दमकल कर्मियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद आरिफ मीर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने इस अभियान की निगरानी की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed