फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire in House, Haqnar Gandherbal, Army Help

Srinagar News: सेना की तत्परता से टला बड़ा हादसा, हकनार में आग पर पाया काबू

विज्ञापन
Srinagar, Fire in House, Haqnar Gandherbal, Army Help
गांदरबल में घर में लगी आग को बुझाते जवान। स्रोत सेना
गांदरबल। जिले के हकनार गांव में शुक्रवार को लगी आग पर सेना की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में एक रिहायशी मकान और उससे सटी गोशाला प्रभावित हुई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन बजे फमदपट्टी मोहल्ला में शबीर अहमद कसाना के मकान और गोशाला में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी जिससे आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गांदरबल के आर्मी कैंप गुंड से सेना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जवानों ने तेजी और समन्वय के साथ राहत एवं अग्निशमन कार्य शुरू किया। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed