Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire And Emergency Services, Start Fire Week

Srinagar News: फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने शुरू किया फायर सर्विस वीक

विज्ञापन
Srinagar, Fire And Emergency Services, Start Fire Week
श्रीनगर के बटमालू में आयोजित ​अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर डीजीपी आलोक कुमार। संवाद
- आग लगने की घटनाओं में 25% की कमी, 2025 में 5,000 करोड़ की संपत्ति बचाई गई : निदेशक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बटमालू स्थित फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के मुख्यालय में मंगलवार को फायर सर्विस डे मनाया गया। इसी के साथ पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 14 से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाले एक सप्ताह के फायर सर्विस वीक की भी शुरुआत की गई।
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के निदेशक आलोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने 1944 के ऐतिहासिक ''''बॉम्बे डॉक विस्फोट'''' के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस घटना की याद में ही हर साल फायर सर्विस डे मनाया जाता है। उन अग्निशामकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम है : सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-अग्नि निवारण के लिए एकजुट। फायर सर्विस निदेशक ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान विभाग ने आग लगने की 6,039 कॉल्स, बचाव (रेस्क्यू) की 59 कॉल्स और 53 झूठी कॉल्स पर कार्रवाई की। 322 फायर टेंडर (अग्निशमन वाहन), त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों और 2,157 कर्मचारियों की तैनाती के साथ, विभाग ने लगभग 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बचाई जबकि नुकसान को लगभग 300 करोड़ रुपये तक सीमित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाओं में 1,994 की कमी आई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत कम है। उन्होंने इस गिरावट का श्रेय लगातार चलाए गए बचाव उपायों और बढ़ती जन जागरूकता को दिया। घर फायर फाइटर जैसी पहलों के तहत चलाए गए 10,794 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे जम्मू-कश्मीर में 10.7 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई है। नियमों के पालन को सुदृढ़ करने के लिए, अस्पतालों, स्कूलों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में 3,728 अग्नि सुरक्षा ऑडिट (जांच) किए गए। विभाग ने आपदा राहत कार्यों में भी अहम भूमिका निभाई, जिसमें हाल की बाढ़ के दौरान बचाव और जल निकासी अभियान और अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।

अग्नि सेवा सप्ताह के दौरान, विभाग पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अग्नि सुरक्षा अभियान, मॉक ड्रिल, निकासी अभ्यास, व्याख्यान और लाइव प्रदर्शन आयोजित करेगा, ताकि नागरिकों को आग से बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया के बारे में जागरूक किया जा सके। जनता से सहयोग की अपील करते हुए निदेशक ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अग्नि सुरक्षा के बुनियादी उपायों को अपनाएं और एक अग्नि-सुरक्षित समाज बनाने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed