{"_id":"6adfb10e8695d3bd1f05cf4f","slug":"srinagar-farooq-abdullah-demand-compensation-fire-in-jammu-srinagar-news-c-264-1-sr11002-117628-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जम्मू के शिव मार्केट में भीषण आग पर फारूक अब्दुल्ला ने जताया दुख, मुआवजे और पुनर्वास की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जम्मू के शिव मार्केट में भीषण आग पर फारूक अब्दुल्ला ने जताया दुख, मुआवजे और पुनर्वास की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में सोमवार रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जल गईं। इस हादसे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे और पुनर्वास की मांग की है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस अग्निकांड से दुकानदारों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है और उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मौके पर नुकसान का तुरंत आकलन कराकर पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने कारोबार को फिर से खड़ा करने के लिए व्यापारियों को कम ब्याज दर और आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराने की अपील की। पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर, अतिरिक्त महासचिव अजय सढोत्रा और प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने भी घटना पर दुख जताते हुए तत्काल राहत पैकेज देने की मांग की है।