फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Farooq Abdullah, Demand Compensation, fire in Jammu

Srinagar News: जम्मू के शिव मार्केट में भीषण आग पर फारूक अब्दुल्ला ने जताया दुख, मुआवजे और पुनर्वास की मांग

विज्ञापन
Srinagar, Farooq Abdullah, Demand Compensation, fire in Jammu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में सोमवार रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जल गईं। इस हादसे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे और पुनर्वास की मांग की है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस अग्निकांड से दुकानदारों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है और उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मौके पर नुकसान का तुरंत आकलन कराकर पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने कारोबार को फिर से खड़ा करने के लिए व्यापारियों को कम ब्याज दर और आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराने की अपील की। पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर, अतिरिक्त महासचिव अजय सढोत्रा और प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने भी घटना पर दुख जताते हुए तत्काल राहत पैकेज देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed