फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug Smuggling, 11 Arrested, Police Taken Action

Srinagar News: नशा तस्करी के आरोप में 11 गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

विज्ञापन
Srinagar, Drug Smuggling, 11 Arrested, Police Taken Action
बांदीपोरा के हाजिन में पकड़ा ड्रग तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
- पुलवामा में अलग-अलग मामलों में महिला सहित पकड़े गए आठ आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास पास से मादक पदार्थ भी बरामद हुए। इनमें से एक महिला सहित आठ आरोपी पुलवामा के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलवामा पुलिस स्टेशन की नाका पार्टी ने मलंगपोरा में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 176.5 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। आरोपी इम्तियाज अहमद गनी निवासी मुर्रान के पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ मोहम्मद अकरम शाह निवासी जंगलनार्ड शाल टोकुना से खरीदा था। इस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी ली। लगभग 198.5 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलवामा के लिटर पुलिस स्टेशन की टीम ने वासूरा में बाइक सवार को रोका। तलाशी में बाइक के शीशे के पीछे छिपाकर रखा गया 235 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद डार निवासी राख लिटर के रूप में हुई है। पुलवामा के नेवा की पुलिस टीम ने मोहम्मद यूनिस शेख के घर पर तलाशी ली। वहां से लगभग 110 ग्राम चरस पाउडर और 850 ग्राम चरस बरामद की गई। दो आरोपियों यूनिस अहमद शेख और महजबीना अख्तर निवासी नेवा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा के अवंतिपोरा क्षेत्र के त्राल के चंकितार इलाके में नाका चेकिंग के दौरान नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोका। तलाशी लेने पर लगभग 50 ग्राम चरस बरामद हुई। तीन आरोपियों आसिम अहमद निवासी बटमालू, उजान फारूक निवासी तेंगपोरा और फरहान राशिद निवासी बटमालू को गिरफ्तार किया गया।
बडगाम के मगाम में लगे नाके के दौरान पुलिस ने एक ऑटो को रोका। तलाशी में चालक की सीट के नीचे छिपा हुआ एक नॉयलन बैग बरामद हुआ। उसमें लगभग 2 किलो 14 ग्राम भंग पत्री पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने ऑटो चालक फिरदौस अहमद गनी निवासी पेठ कनीहामा और उसमें सवार नसीर अहमद मीर निवासी मगाम को गिरफ्तार कर लिया।

बांदीपोरा के हाजिन के विजपारा इलाके में एक नियमित नाका जांच के दौरान लगभग 600 ग्राम संदिग्ध चरस बरामद की। आरोपी मेहराज उद्दीन बेग निवासी विजपारा को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed