{"_id":"6a496ba37198ac6e10095ad9","slug":"srinagar-drug-smuggler-property-seized-handwara-police-taken-action-srinagar-news-c-10-1-jam1027-953332-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्कर की उचर मागाम में 36 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्कर की उचर मागाम में 36 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
हंडवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनायतुल्लाह खान का मकान कुर्क किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति को और मजबूत करते हुए हंडवाड़ा पुलिस ने नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने उचर मागाम के रहने वाले अनायतुल्लाह खान के मकान को कुर्क कर लिया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत अमल में लाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना है बल्कि अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को सहारा देने वाले उनके आर्थिक तंत्र को भी पूरी तरह से ध्वस्त करना है। जांच में सामने आया है कि कुर्क की गई इस आवासीय संपत्ति का नवीनीकरण पूरी तरह से नशीली दवाओं की अवैध तस्करी से कमाए गए पैसों से किया गया था जिसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित इस संपत्ति को निशाना बनाते हुए यह निर्णायक कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि आरोपी अनायतुल्लाह खान के खिलाफ पहले से ही पुलिस स्टेशन हंडवाड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए एक बार फिर साफ संदेश दिया है कि नशे से जुड़ी गतिविधियों के जरिए बनाई गई किसी भी संपत्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ड्रग नेटवर्क की आर्थिक रीढ़ को तोड़ने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।